फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बार-बेंच में समन्वय में मजबूत होगी न्यायिक व्यवस्था

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव को 
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (सत्र 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। बार सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी रहे। उन्होंने बार-बेंच में समन्वय को मजबूत न्यायिक व्यवस्था की धुरी बताया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) आशुतोष कुमार दुबे व गीता गौर, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) मोहित कुमार मिश्रा व आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष बंशीधर पांडेय ने शपथ ली।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव प्रशासन संतोष कुमार सिंह पटेल व विवेक कुमार पांडे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शैलेंद्र कुमार को भी शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में परवेज अख्तर खान, यशवंत सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी, अरुण कुमार पांडेय, सर्वेश कुमार मिश्रा व रमाशंकर चौधरी ने शपथ ली। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार दुबे, आशुतोष कुमार पाठक, अरविंद कुमार पांडे, कमलेश कुमार, कमलेश सिंह पटेल व शेफाली गुप्ता को भी शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश राम सुनील सिंह और मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडेय भी शामिल हुए। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन अधिवक्ता विनोद कुमार चौबे ने किया।

रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव को 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें