फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी और विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी पार्टी कार्याल में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विजय यादव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। आगामी एमएलसी और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को सपा कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया गया। इस दरौान विभिन्न दलों के कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में लग जाएं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए घर-घर जाकर वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने का काम करें। कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए थे उसके विपरीत लगातार किसान, व्यापारी, नौजवान,अधिवक्ता, महिलाओं, बच्चियों शोषण किया जा रहा है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और पूर्व विधायक इं. रमेेश चंद्र दूबे ने कहा कि भाजपा राज में युवाओं का भविष्य खतरे में है।
संचालन मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर अनिल यादव, राम निहोर यादव, रमेश यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, निर्मल, मंदाकिनी पांडेय, अनिल प्रधान, महफूज आलम, जुबेर आलम सदर, अशोक पटेल, कामरान खान, रामसेवक यादव, हिदायत उल्ला खां, निधि पांडेय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राधा सिंह, रंजना पांडेय, सुरेश कुशवाहा, बबलू यादव, शंभू सिंह , इरफान खान, प्रमोद यादव, अनवर कुरेशी, सुरेश, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें