डाला चौकी क्षेत्र स्थित सेवा सदन बारी से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात कैंडल मार्च निकाल कर निर्भया के आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
युवा वाहिनी के अध्यक्ष आकाश रावत ने 16 दिसंबर को दिल्ली के बसंत विहार में हुए गैंगरेप की कड़ी निंदा करते हुए कहा की निर्भया को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। इस मौके पर उपाध्यक्ष शिवम पांडे, बृजेश मौर्या, नवलेश शर्मा, शूभम पटेल, अमित आदि रहे।