फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मजदूरों ने अनपरा तापीय परियोजना के गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के अनपरा तापीय परियोजना के गेट पर जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू एवं बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 11 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला संविदा श्रमिक यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन सीटू के महामंत्री विशंभर सिंह, नौजवान सभा के शिवकुमार उपाध्याय, सफाई मजदूर के नेता मुन्ना मलिक, जनवादी महिला समिति के नीलम, पूर्व प्रधान अर्जुन भारती ने कहा कि श्रम कानून को कमजोर कर सरकार चार लेबर कोड ला रही है, जो मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने की तैयारी है।
कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए चार श्रम कोड को लाया जा रहा है तथा बिजली के निजीकरण का मजदूर विरोध करेंगे। सभा की अध्यक्षता विशंभर सिंह और संचालन सुरेंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में मुन्नी, रेखा, रीता, मीना, चमेली, किताबी, लौंगीं, मुस्कान, गणेश सिंह, मुश्ताक अहमद, तुलसी कुशवाहा, बिरेंद्र यादव, इलियास दास, रामजतन, नगू, लालमन आदि मौजूद रहे।


सुरक्षा में तैनात रहे सीआईएसएफ के जवान
अनपरा तापीय परियोजना गेट पर प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सीआईएसएफ अनपरा इकाई के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहे। इकाई के कमांडेंट नितिश कुमार तोमर ने सुबह सभी गेटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जवानों को तैनात कर निर्देश दिया कि हड़ताल शांतिपूर्ण हो और हड़ताल की वजह से किसी भी मजदूर और कर्मचरी को परेशानी न हो। साथ ही कमांडेंट नीतिश तोमर दिनभर परियोजना गेट और कार्यस्थल पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें