फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जनसत्ता दल का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल का दूसरा स्थापना दिवस मुर्धवा में सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव आशीष सिंह ने केक काटकर मौजूद कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने पार्टी की स्थापना सभी वर्ग, संप्रदाय, जाति और दबे कुचले लोगों की आवाज उठाने के लिए की है। पार्टी से जुड़ कर कोई भी अपनी बात संगठन के माध्यम से उठा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसमें नए नए लोगों को जोड़ा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपनी भागीदारी करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद के ग्रामीण इलाकों में भी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रदेश की जनता ने सारे दलों को प्रदेश की कमान सौंपकर देख ली है जिससे उनका भरोसा अब अन्य दलों से उठ गया है और उनका भरोसा जनसत्ता दल के साथ बढ़ता जा रहा है। आम जनता बहुत तेजी के साथ पार्टी से जुड़ रही है और इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान अमरजीत सिंह, सोनेंद्र सिंह रघुवंशी, विनय सिंह, जमालुद्दीन खान, नीतू सिंह, अखिलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें