फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई से श्रमिक की गिरकर मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
रेणुसागर स्थित एक कंपनी में श्रमिक की मौत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुसागर स्थित एक निजी परियोजना में रविवार को काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने श्रमिक का शव अस्पताल के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परियोजना के अफसरों ने हरसंभव मदद का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी श्याम सुंदर (50) रेणुसागर स्थित एक निजी कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्य कर रहा था। रविवार को वह ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। करीब 33 फीट नीचे गिरने से उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन साथी मजदूरों ने उसे कंपनी के परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजन कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे परियोजना के अफसरों ने परिजनों से वार्ता की। ठेका कंपनी के जिम्मेदारों से वार्ता कर नियमानुसार हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। अनपरा एसओ भैया एसपी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें