फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में शुरू हुआ कामकाज, बाजार गुलजार

विज्ञापन
सुबह 10.10 बजे: कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। लाकडाउन 5 में सोमवार को कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सभी कर्मचारियों ने पहुंचकर कामकाज शुरू कर दिया। कमोवेश अधिकांश दुकानें खुलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खुल गए हैं। दूसरे जनपदों के डिपो की रोडवेज व प्राइवेट बसें भी राबर्ट्सगंज डिपो से होकर गईं। हालांकि सोनभद्र डिपो से अन्य जिलों के लिए बसों के संचालन के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया जा सका है। लेकिन जिलाधिकारी ने जल्द ही यहां से भी रोडवेज के बसों के संचालन के बारे में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ बैठक कर निर्णय लिए जाने की बात कही है। इसके अलावा आटो समेत अन्य सवारी वाहन भी सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से चालकों को नियमों का अनुपालन करते हुए सवारियां बैठाने का निर्देश दिया गया है। इसका पालन न करने वाले वाहन सीज किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव पर रोक के लिए लॉक डाउन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। सोमवार से लॉक डाउन 5 शुरू हो गया, लेकिन इसमें काफी हद तक छूट दी गई है। सरकारी दफ्तरों में पूरी क्षमता से कामकाज शुरू करने के निर्देश के क्रम में सोमवार को कार्यालयों में कर्मचारियों की ज्यादा उपस्थिति दिखी। अभी तक जिले में सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही बुलाए जा रहे थे। पहले दिन दफ्तरों में कामकाज की क्या स्थिति रही इसका जायजा लेने के लिए अमर उजाला की टीम सुबह 10.10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम एस. राजलिंगम अपने दफ्तर में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। उनके स्टेनो अमरपाल गिरि और जमुना प्रसाद भी कामकाज करने में व्यस्त रहे। सुबह 11 बजे एडीएम कार्यालय में पेशकार कन्हैया, स्टांप लिपिक अनंतराम, स्टेनो रामअधार, पेशकार शंभू सिंह काम करते दिखे।
एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह राजकीय कार्य से कहीं निकले थे। सुबह 11.20 बजे आपूर्ति विभाग कार्यालय में डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी और एआरओ रिपसूदन आर्या, लिपिक मुन्नी प्रताप सिंह, रामा सिंह, विनोद, संदीप श्रीवास्तव, सुशील तथा सदर तहसील में तैनात मनीष तिवारी व स्वदीप सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सत्यपाल कामकाज निपटाने में व्यस्त रहे। सुबह 11.30 बजे विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सहायक लेखाकार अतुल कुमार गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, कंप्यूटर आपरटेर अब्दुल वहाव, कर्मचारी इरशाद खां, राजकुमार, प्रदीप, उग्रसेन, पंकज कामकाज निपटाते दिखे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णकांत तिवारी जरूरी काम से डायट परिसर गए थे। इसी तरह 11.45 बजे जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक शफीउल्ला समेत अन्य कर्मी भी सरकारी काम में व्यस्त दिखे। यहां कर्मचारियों ने बताया कि डीपीआरओ आरके भारती अवकाश पर हैं। दोपहर 12 बजे ॉसदर ब्लॉक में बीडीओ, एडीओ एसटी ओम प्रकाश, वरिष्ठ लिपिक चंद्रकांत द्विवेदी, ओम प्रकाश, शशिकांत सोनकर, वहाउद्दीन समेत 14 कर्मचारी कामकाज करते दखिे। दोपहर 12.30 बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक वीपी सिंह समेत अन्य कर्मी ड्यूटी करते मिले। स्टेशन के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। उप स्टेशन अधीक्षक वीपी सिंह ने कहा कि मालगाड़ी के अलावा श्रमिकों को लेकर आने वाली स्पेशल ट्रेनें यहां से गुजर रही हैं। दोपहर 12.45 बजे रोडवेज बस स्टैंड में डिपो प्रभारी आरके सिंह समेत अन्य कर्मी कार्यालयीय कामकाज में व्यस्त दिखे। प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। हाथों को धुलने के लिए साबुन आदि का इंतजाम किया गया था। डिपो प्रभारी ने बताया अन्य डिपों की बसें यहां से होकर आवागमन करने लगी हैं। सोमवार को दोपहर तक सोनभद्र डिपो से 20 बसें गुजर चुकी हैं।
-------------------------
इनसेट
ओपीडी सेवा नहीं हुई शुरू
व्फोटो
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी सेवा सोमवार को शुरू नहीं हुई। सोमवार की सुबह नौ बजे अमर उजाला की टथीम जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची तो इमरजेंसी एवं एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जबकि मरीज चिकित्सकों का दिखाने के लिए अवश्य पहुंचे थे और वह चिकित्सकों के बारे में पता लगाने के लिए इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि उच्चाधिकारियों की तरफ से ओपीडी सेवा शुरू करने केलिए अभी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इमरजेंसी में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें