फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फ्लाईओवर से गिर रहे वर्षा जल की निकासी के लिए पाइप लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर के फ्लाईओवर से वर्षा का पानी सीधे सर्विस लेन पर गिरने की समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद कार्यदायी संस्था उपसा ने जल निकासी बिंदुओं पर पाइप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश के दौरान फ्लाईओवर के कई स्थानों से झरने की तरह पानी सीधे सर्विस लेन पर गिरने से राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की थी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नागरिकों और व्यापारियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ्लाईओवर के सभी जल निकासी बिंदुओं का निरीक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर कई जल निकासी होल बनाए गए हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर पाइप नहीं लगाए गए थे। उन्होंने पाइप लगाने का कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए पूरे फ्लाईओवर पर सभी जल निकासी बिंदुओं पर पाइप लगाने और आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें