फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर दिया धरना, मांगी पदोन्नति

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठी मातृ शिशु कल्याण एएनएम संघ की पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ सोनभद्र के बैनर तले एएनएम ने बृहस्पतिवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से सभी ने पदोन्नति सहित लंबे समय से लंबित नौ सूत्री मांगे पूरी करने की मांग की। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने पर बैठी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अब तक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पदोन्नति महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर नहीं की गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सेवा पुस्तिका हर तीन माह पर अपडेट कर दिखाए जाने और सभी नियमित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एनपीएस का लाभ दिलाए जाने की मांग की। बताया कि वर्ष 2011 के बाद नियुक्त हुई स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्थायीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। इसके दिलाए जाने की मांग की। संविदा एएनएम को कोविड प्रोत्साहन राशि देने, हर महीने एक से पांच तारीख तक वेतन का भुगतान करने, एवीडी व कोविड 19 संबंधित सभी लंबित भुगतान कराने की मांग की। बताया कि कुछ एएनएम को दिवाली बोनस अब तक नहीं मिला है। कहा कि अगर लंबित मांगे पूरी नहीं होती है तो संगठन आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विमला देवी, संरक्षक नसीम बेगम, पूनम कुमारी, संगठन मंत्री विंद्रा देवी, रीता सिंह, उर्मिला, निर्मला देवी, आबिदा बेगम, विभा राय, संगीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें