फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बकाए की मांग को लेकर मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बहुप्रतीक्षित ओबरा सी परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी की ओर से भुगतान में हो रही देरी को लेकर बुधवार को मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। मजदूरी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ओबरा सी परियोजना का काम घंटों तक बाधित रहा।
विज्ञापन

ओबरा सी परियोजना में इलेक्ट्रिकल का काम कर रही कंपनी में कार्यरत मजदूरों का पिछले कई माह का भुगतान नहीं हुआ है। इससे नाराज मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
भुगतान न होने की शिकायत मिलने पर मौक़े पर पहुंचे श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पांडेय ने घंटों तक चली वार्ता के बाद मजदूरों को शांत कराया और लंबित भुगतान को जल्द कराने को लेकर कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कंपनी के साइट इंचार्ज वीरेश कुमार ने बताया कि मजदूरों का भुगतान बृहस्पतिवार को उनके खाते में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें