फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी महिला हॉकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी मिर्जापुर संघ की ओर से जिले में महिला हॉकी टीम तैयार की गई है। टीम में शामिल खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटे हैं। खिलाड़ियों को मोर्चाघर मैदान में नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ के मो. तुफैल ने बताया कि आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए महिला खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है।
मैदान पर खिलाड़ियों को हॉकी के विभिन्न कौशल, पासिंग, ड्रिब्लिंग और खेल की रणनीति का अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार पसीना बहा रही हैं।
अभ्यास में रिंकी कुमारी, नेहा सरोज, पिंकी, सरोजा, विद्या, सुनैना, मुस्कान, खुशबू, प्रतिभा, रिंकी, आस्था, मानसी, सुहानी साहू, रानी बीन, रानी मौर्या, शिवानी और गुप्ता शामिल रहीं। तैराकी में 13 बालक और नौ बालिकाओं का चयन : मिर्जापुर। चुनार के उस्मानपुर स्थित सुखनंदन स्वीमिंग पुल में शुक्रवार को सीनियर पुरुष और महिला तैराकी का मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंंह ने बताया कि तैराकी में 13 बालक और नौ बालिकाओं का चयन किया गया है। जो वाराणसी में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें