फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जीवित्पुत्रिका व्रत पर महिलाओं ने की जीमूतवाहन की पूजा

विज्ञापन
ओबरा में पूजन में शामिल महिलाएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बीजपुर। क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत पर शनिवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। डलिया में फल, फूल, पकवान और पूजन सामग्री लेकर महिलाएं बेड़ियां हनुमान मंदिर व मां दुदहिया माता मंदिर पहुंचीं। बेदी बनाकर धूप-दीप जलाया और भगवान जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में महिलाओं ने चिल-सियारिन की कथा सुनी। पुजारी आचार्य अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि सप्तमी को नहाय-खाय के बाद अष्टमी पर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। रविवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा। मंदिरों में भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें