फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुजरात से युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के कोटा के बसुधा टोला में शव पहुंचने पर लगी भीड़ व पुलिस । स्रोत जागरूक पा
विज्ञापन
हाथीनाला/सोनभद्र। चोपन थानाक्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के दक्षिणी बसुधा टोला निवासी 21 वर्षीय कमलेश गोड़ का शव शनिवार सुबह निजी एंबुलेंस से घर पहुंचा। बेटे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कमलेश करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में गुजरात के अहमदाबाद गया था। परिजनों के अनुसार, कमलेश पुत्र परमेश्वर गोड़ जुलाई में गांव के साथी अंगद के साथ अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करने गया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव एंबुलेंस से घर पहुंचा। घटना की जानकारी पिता ने चोपन थाना और डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। साथ गए साथियों ने पुलिस और परिजनों को बताया कि कमलेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुजरात में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव एंबुलेंस से गांव भेजा गया। पिता परमेश्वर गोड़ ने बताया कि बेटे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। अचानक शव पहुंचने से परिवार सदमे में है। एंबुलेंस चालक शव लाने का किराया मांग रहा है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह भुगतान करने में भी असमर्थ हैं। कमलेश घर का सबसे बड़ा बेटा था। परिजनों को अब तक उसकी मौत की पूरी वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें