फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़ा दौड़ और श्रृंगार दौड़ में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
हिंडाल्को में मटखा दौड़ प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मंगलवार को म्योरपुर स्थित रूरल टेक्नालॉजी पार्क में रेणुकूट, दुद्धी, बभनी और म्योरपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण विषय पर लोक कला आधारित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला सक्सेना ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रह कर ही सशक्त रह सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ ही सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। यहां ग्रामीण विकास विभाग ने समूह की महिलाओं के लिए घड़ा दौड़, शृंगार दौड़ और अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं और खुद को साबित कर रही हैं। संचालन सरिता वर्मा ने किया। रेखा मिश्रा, सोनी पांडेय, रेहाना खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें