सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर मंगलवार को शहनाइयों से गूंज उठा। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। 250 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। सभी का विवाह सरकारी खर्चे पर किया गया।
विधायक सदर भूपेश चैबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की मौजूदगी में विवाह समारोह हुआ। यहां धार्मिक पूजा, जयमाल, सिंदूरदान, शादी के सात फेरे कराए गए। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि शादी के कन्या को 35 हजार रुपये बैंक खाते में भेजी जाएगी। 10 हजार रुपये की सामग्री (बिछिया, कपड़ा, पायल चांदी के तथा सात बर्तन), छह हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन पर खर्च किये गए। नव वर-वधू को अन्य उपहार भी दिये गये। इसमें एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक गद्दा, एक कंबल, दो बेडशीट, दो तकिया, एक बक्सा, एक की पैड मोबाइल, एक टेबल फैन, एक तीन लीटर का कुकर, एक डीनर सेट स्टील का, एक श्रृंगारदान, एक लेडीज घड़ी, एक दीवाल घड़ी, एक कलश, एक साड़ी कढ़ाईदार, पैंक व शर्ट का कपड़ा, चुनरी आदि दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने वर-वधू के दैनिक व जरूरी उपयोग का एक किट दिया। सभी वधुओं को एक-एक साड़ी दी गई। शंख ध्वनि से शादी समारोह श्री गणेश किया गया और पंचांग पूजन धार्मिक रीति-रिवाज से किया गया। इस दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्सायन, कोमल पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन एआर कोआपरेटिव टीएन सिंह ने किया।
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालते वर-कन्या।- फोटो : SONBHADRA
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मोबाइल से सेल्फी लेते वर कन्या।- फोटो : SONBHADRA
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालते वर वधू।- फोटो : SONBHADRA
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वर कन्या का पुजन करते अतिथिगण।- फोटो : SONBHADRA