फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं किसी से कम नहीं, उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को आरपीपीजी कॉलेज धरसड़ा के सभागार में बाल संरक्षण समिति और स्थानीय पुलिस के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व उनके लिए चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह ने छात्राओं को मातृ शक्ति अभियान के बारे में बताया। कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से कमजोर नही हैं। सरकार महिलाओं को लेकर सजग योजनाएं चला रही रही है जिससे कि महिलाओं में पिछड़ेपन की भावना न रहने पाए। आपूर्ति निरीक्षण अभिषेक के बताया कि सरकार की योजना के तहत अब राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बन रहे हैं। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दी। चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने हेल्पलाइन 1090, 181, 1076, 102 व 1098 के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं की समस्या पर पुलिस सहायता हर समय उपलब्ध है। मौके पर 100 महिला वालेंटियर को किट भी दिए गए। संचालन कार्यक्रम समन्वयक साधना मिश्रा ने किया। प्राचार्य नागेश पांडेय, सुधीर मिश्र, शेषमणि, नेहा, बाबू अहमद, नंदकुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार, ममता आर्य, प्रदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें