फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी की दी जाए भागीदारी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में बैठक करते जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी ने महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में पचास प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन की सोमवार को हुई बैठक में कृषि बिल वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के मिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष डा. भागीरथी सिंह मौर्य ने बताया कि 30 दिसंबर को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी संख्या के अनुपात में भागीदारी चाहता है। जिस समाज की ज्यादा संख्या है, उस समाज के लोगों को सरकार में उतनी भागीदारी मिलनी चाहिए, क्योंकि सरकार बनाने के लिए उसी हिसाब से उनका वोट प्रतिशत भी होता है। इसके साथ ही उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सराकर पूंजिपतियों, उद्योगपतियों के दबाव में तीनों बिल को वापस नहीं कर रही है। सभापति सिंह मौर्य, नीतू मौर्य, रामनरायन प्रजापति, श्रीपति विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, गिरजा प्रसाद, मोती लाल, अनिल सिंह, लक्ष्मण सिंह, नागेश्वर सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला प्रभारी सभापति सिंह मौर्य ने की। संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें