फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्च निकालकर महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई

विज्ञापन
अनपरा में पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन देने जाती जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले महिलाओं ने शुक्रवार की शाम हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पैदल मार्च निकाला और अनपरा थाने में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति की जिलाध्यक्ष कंचन सिंह ने कहा कि अपराधी महिलाओं व बालिकाओं को हवस का शिकार बना रहे तथा विरोध करने पर उन्हें मौत के घाट उतार दे रहे हैं। एक तरफ सरकार जहां बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है वहीं अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है। हाथरस में बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना निंदनीय है। पुलिस ने परिजनों को बेटी का अंतिम संस्कार का अवसर तक नहीं दिया। पैदल मार्च में सावित्री, मीना, आरती, लक्ष्मी, शान्ती, रेखा, पूजा, मुन्नी, मैमून निशा, संगीता, अंजली, अर्चना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें