फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त हो चुकी हैं महिलाएं, पति-पत्नी दोनों के नाम पर हो घर का मालिकाना हक : राज्यपाल

विज्ञापन
टीकाकरण की जानकारी लेतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया है। कहा कि जब तक डॉक्टर यह न घोषित करें कि रोगी पूरी तरह टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली लगातार दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया हो। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम करने पर जोर दिया। कहा कि आज महिला स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी हैं। उन्हें यह हक भी दिया जाए।
राज्यपाल बृहस्पतिवार को सोनभद्र में थीं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। अफसरों के साथ बैठक कर विकास की समीक्षा की तो योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, किट व सामग्री दी।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
मोटे अनाज की ली जानकारी : जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी। राज्यपाल ने इसका अवलोकन किया। किसानों से मोटे अनाज की खेती के बारे में जानकारी ली।
स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से उसे तैयार करने और बिक्री में आ रही चुनौतियों के बारे में जाना। जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिया कि समूह के उत्पादों को प्राेत्साहित किया जाए। इस दौरान 2 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल भी दी।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें