फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को वितरित की साड़ी

Sun, 28 Jun 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत स्थित डहकुडंडी गांव में शनिवार को एथलेटिक्स संघ की जिला कोषाध्यक्ष रंजना सिंह ने नि:शक्त महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इसके अलावा ग्रामीणों की पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए चार हैंडपंपों की मरम्मत कराई।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी कोटा  ग्राम पंचायत के कुछ टोलों  बिल्ली, पड़रछ, मारकुंडी का विकास नहीं हो सका है।

इसके पीछे सबसे प्रमुख वजह सरकारी सुविधाओं का गांव तक न  पहुंचना है। कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बहुत वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद एकदम भूल जाते हैं।

यहीं वजह है कि पानी, बिजली, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन सुविधा भी लोगों को नसीब नहीं हो पा रही है। इस मौके पर संग्राम मिश्रा, दिनेश सिंह, विष्णु देव झां, शशि पटेल, श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें