फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानदेय भुगतान के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सामुदायिक शौचालयों पर तैनात कर्मचारियों ने बकाया मानदेय को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे चतरा ब्लॉक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत तैनात कर्मचारियों ने बताया कि बीते दस माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। विरोध जताते हुए महिलाओं ने डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से इंद्रावती, सोनमती, चंदा देवी, रजवंती, कमला देवी, विमला, रीना ,बलवंती, मुन्नी, मीरा, चंपा, मुन्नी, शोशिला, माधुरी, रीवा, पार्वती आदि ने बताया कि चतरा ब्लॉक में उनकी नियुक्ति सामुदायिक शौचालय पर बतौरकेयर टेकर के रूप में किया गया है। उनके तैनाती को 17 माह हो गए हैं, इसमें सिर्फ सात माह का ही मानदेय मिला है। 10 माह का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय न मिलने पर शौचालय साफ सफाई संबंधित सामग्री भी उपलब्ध करना मुश्किल हो गया है। पूर्व में कई बार इस संदर्भ में अवगत कराया गया फिर भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीडीओ से भी मामले से अवगत कराया जा चुका है। सभी ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बकाया मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें