म्योरपुर में लैंपस पर खाद के लिए लाइन में लगे किसान
सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल सोनभद्र की ओर से उरमौरा स्थित एक होटल में शनिवार की शाम तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से महिलाओं ने खूब धमाल मचाया।
अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने कहा कि तीज महोत्सव भारतीय महिलाओं का एक पारंपरिक त्योहार है। सभी महिलाओं को मनाना चाहिए। तीज महोत्सव में महिलाओं ने गीत-संगीत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक गीत गाए और नृत्य किया। म्यूजिकल चेयर, हौजी, अंताक्षरी सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर उपाध्यक्ष गुंजा, कोषाध्यक्ष आशा, संगठन मंत्री अर्चना, सांस्कृतिक मंत्री सुमन, सोनिया, सीता, विजेता, सुमन, श्रद्धा, मोनिका, अनीता आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।