फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पारंपरिक परिधान में खूब थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
हरियाली तीज में शामिल महिलाएं।  - फोटो : स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रेणुकूट। तरंगिनी महिला मंडल की ओर से हिंडाल्को ऑडिटोरियम में धूमधाम से हरियाली तीज मनाई गई। पारंपरिक परिधान और आभूषणों से सजी महिलाओं ने गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से तालियां टटोरीं। इस दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सात अलग-अलग समूहों ने गीत-संगीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में झूले की भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने सेल्फी पॉइंट एक-दूसरे के साथ सेल्फी ली। क्लब की सचिव अर्चना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत सजीव होती है, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी मिलता है। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्या मधुमिता नायक, सीमा सिंह, मीता चौरसिया आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें