फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अस्पताल में दुर्व्यवस्था देख भड़कीं महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने सीएचसी दुद्धी का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर वह भड़क उठीं। अधीक्षक डॉ. शाहआलम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने इमजेंसी, दवा वितरण काउंटर, जनरल वार्ड, रसोई के साथ ही अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जहां अस्पताल में कई सेवाएं बदहाल मिली। अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिकाओं सहित अन्य पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण की जानकारी होने के बावजूद यहां तैनात 23 नियमित और 34 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों में से छह संविदा और तीन नियमित सहित कुल नौ कर्मी अनुपस्थित रहे।
इसमें चिकित्सक से लेकर अन्य स्टाफ शामिल रहे। अस्पताल के शौचालय काफी गंदे थे। वहीं वार्डों में भी साफ-सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार मिला। कहा कि डेढ़ माह पहले उन्होने अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद कई जरूरी निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। वार्ड में भर्ती प्रसुताओं ने बताया कि उन्हें नाश्ता और भोजन नहीं मिलता है। जिसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर किया। निरीक्षण में जन औषधि केंद्र भी बंद मिला।
कहा कि सोनभद्र आकांक्षी जिला है, जिसमें दुद्धी तहसील के लोगों के लिए सीएचसी में सुविधाओं के नाम पर मरीजों को लाभ नही मिल रहा। उन्होंने मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराने की बात भी कही।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें