फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बड़ेर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में एक महिला ने अपने घर के बड़ेर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पति की कुछ माह पहले ही मौत हो गई थी। सीओ घोरावल अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि महांव में रेशमी (25) पत्नी रोहित भारती सोमवार को अपने घर की ही बड़ेर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, शिवद्वार चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व महांव गांव निवासी रोहित भारती से हुई थी। महिला के पति की मृत्यु जनवरी 2023 में ही बीमारी के कारण हो गई थी। मृतका की कोई संतान नहीं है। महिला का मायका मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र में है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें