फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा में सोमवार की रात बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहुअरा निवासी विकास माली 26 और उसका भाई कन्हैया सोमवार की शाम मधुपुर बाजार से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रात आठ बजे के करीब वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मधुपुर की ओर से आ रही एक निजी बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना में विकास माली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हिंदुआरी चौकी प्रभारी सतीश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में बस चालक के विरुद्ध केस भी दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने काफी अधिक शराब पी रखा था, जिसके कारण दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें