फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच रुपये के लिए हुई थी महिला की हत्या, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र) । कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में फरार चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना एक माह पहले की है। महज पांच रुपये के विवाद में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

बीते 19 सितंबर को भवना गांव में 5 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें गुजराती देवी (70) पत्नी कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से ही सभी आरोपी फरार थे।
सीओ अमित कुमार ने टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी बीच पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर घोरावल नगर में मुक्खा मोड़ रोडवेज बस स्टैंड के पास से मामले के 7 आरोपियों रमेश कुमार और राहुल पुत्रगण रामलखन, उदल और ओमप्रकाश पुत्रगण सुदामा, काशी पुत्र गोविंद, युवराज पुत्र मानसिंह, गोविंद उर्फ बाल गोविंद पुत्र कम्मन को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन लाठी डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें