विंढमगंज/कोन। परिषदीय विद्यालयाें की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को दुद्धी और कोन ब्लाॅक में आयोजित हुई। विभिन्न खेलों में दमखम दिखाते हुए छात्र-छात्राओं ने जीत हासिल की।
दुद्धी ब्लॉक के बुटबेढवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ महेंद्र मौर्य व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान तारा देवी रहीं। प्रतियोगिता में बुटबेढवा, धरतीडोलवा, सलैयाडीह व मुड़िसेमर ग्राम पंचायत के स्कूलों के बच्चों ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो आदि में हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, विवेक द्वितीय, आनंद तृतीय, लंबी कूद में अंश प्रथम, आनंद द्वितीय, आर्यन तृतीय रहे।
वहीं 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, रानी तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन प्रधानाध्यापक राजकमल ने किया। राहुल रंजन, मनोज गुप्ता, अनुराग तिवारी, प्रमोद आदि शिक्षक मौजूद रहे। उधर, कोन बीआरसी में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान, विशिष्ट अतिथि बीईओ देवमणि पांडेय व प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता में कोन व रामगढ़ न्याय पंचायत के विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एआरपी नीलमणि मिश्रा, रमेश सिंह, संकुल शिक्षक संजीव कुमार, अविनाश आदि मौजूद रहे।