फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला तस्कर गिरफ्तार, 1.148 किलो गांजे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना पिपरी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। रेलवे स्टेशन रेणुकूट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.148 किलोग्राम गांजे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में एसआई संजय सिंह और पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजे का पैकेट और बिक्री के 115 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान रेणुकूट के वार्ड नंबर 3 चाचा कॉलोनी निवासी सुनीता देवी (40) के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि महिला अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रही थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें