फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले वृद्ध यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की भोर में अचेत अवस्था में मिले 70 वर्षीय नरेश कुमार की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी एंबुलेंस के जरिए वृद्ध को म्योरपुर स्थित सीएचसी ले गई थी। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी रेणुकूट चौकी प्रभारी श्रीकांत मौर्य का कहना है कि रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर वृद्ध को शनिवार की चार बजे भोर में अचेत अवस्था में पाया गया था। मृत घोषित किए जाने केे बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया था। अज्ञात शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। शनिवार की देर शाम को मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी जमुुआ, झारखंड के रूप में हुई। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कार्य करते थे और वहां से वापस लौटते समय अज्ञात परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन रविवार को रेणुकूट पहुंचकर शव को अपने साथ ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें