फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमीन पर सो रही महिला की सर्प दंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के जौराही खोतोमहुआ गांव में शनिवार की भोर में जमीन पर सो रही महिला को सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव की रहने वाली फूलमती देवी (54) पत्नी शिवलखन शुक्रवार की रात में भोजन करने के बाद जमीन पर सोई थी। जब वह सोकर उठी तो उसका पैर जमीन पर पड़े सर्प पर पड़ गया। पैर पड़ते ही सर्प ने उसे डंस लिया। इससे वह वहां गिर पड़ी। परिजन फूलमती को झाड़-फूंक कराने लगे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि फूलमती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें