फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधे घंटे तक भालू से लड़ती रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। मवेशियों को जंगल के तरफ छोड़ने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। करीब आधे घंटे चले संघर्ष के बाद महिला ने हार नहीं मानी, जिससे उसे छोड़कर भालू जंगल का रास्ता पकड़ लिया। महिला की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की है। ढेका निवासी आशा देवी (38) पत्नी सुरेश शाह सुबह मवेशियों को छोड़ने जा रही थी। तभी रास्ते में ही जंगली भालू ने हमला कर दिया। घटना स्थल रहवासी क्षेत्र से दूर था इस वजह से कोई बचाव के लिए नहीं पहुंच पाया। खुद लहुलूहान होने पर भी साहसी महिला ने करीब आधे घंटे तक भालू से लड़ती रही और अंतत: आशा भालू पर भारी पड़ी। जिससे भालू उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। इस दौरान महिला के मुंह, गाल, सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से को भालू ने नोच डाला लेकिन महिला हार नहीं मानी। गंभीर अवस्था में अवस्था में जंगल से बाहर निकली तब चीख पुकार सुन लोग दौड़े। महिला को उपचार के जिए जिला चिकित्सालय बैढ़न के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें