दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में गांव के ही युवक ने विवाहिता को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृहस्पतिवार शाम को रेखा देवी (25) पत्नी पवन निवासी बीडर जो किराए के मकान में रहकर निवास कर रही विवाहिता से गांव का ही एक युवक पुरानी रंजिश में विवाहिता के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घटना के बाद महिला को दुद्धी सीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते ही जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।