फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 65 लाख की धोखाधड़ी में शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों की ओर से लोन लेने वाले सदस्यों का समय पूर्व भुगतान कराकर 65 लाख रुपये के गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बैंक के प्रबंधक मिर्जापुर के मड़िहान निवासी हरि श्याम ने आरोप लगाया कि दो कर्मचारी इस्माइल एवं लवकुश ने फील्ड से लाखों रुपये कलेक्शन कर बैंक में जमा नहीं किया है। बैंक में रुपये कम होने पर पूछताछ की तो पता चला कि शाखा प्रबंधक व दो अन्य कर्मचारियों ने लोन के सदस्यों एवं कंपनियों के साथ धोखाधड़ी कर कुल 65.23 लाख रुपये का हेराफेरी कर अपने स्वयं के खर्चे में खर्च कर लिया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक कनेट निवासी छोटेलाल, कर्मचारी सिरसिया निवासी इस्माइल और जोरुखाड़ निवासी लवकुश के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



उपभोक्ता से धोखाधड़ी में विद्युत कर्मी पर केस
जिले में बिजली विभाग का मनमाना रवैया उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। मनमाने बिजली बिल की वसूली के लगातार आ रहे मामलों के बीच पुलिस ने बिल में धोखाधड़ी के आरोप में कर्मी पर केस दर्ज किया है।
राबर्ट्सगंज के न्यू काॅलोनी निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति श्रीवास्तव के नाम से विद्युत कनेक्शन जारी है। इस कनेक्शन पर बकाया बिल में उन्होंने नवंबर 2021 में एक्सईएन कार्यालय के काउंटर पर 25000 रुपये जमा किया। इसके बाद इसी काउंटर पर 15000 रुपये नकद बकाया बिल में जमा किया था।
दोनों भुगतान शिवसागर मेहता नाम के कर्मचारी को किया था। उसने विभागीय आईडी से भुगतान लेते हुए रसीद भी दिया था। बाद में दोनों जमा धनराशि का भुगतान निरस्त कर दिया। जब नए बिल में धनराशि बढ़ कर आया तो उसे शक हुआ। जब एकाउंट की पेमेंट हिस्ट्री निकाली तो उसे मामले की जानकारी हुई।
वह एक्सईएन कार्यालय पर बिल सही कराने के लिए बार-बार दौड़ता रहा। हर बार शिवशंकर मेहता उसे सही करने का आश्वासन देता रहा, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने शिव सागर मेहता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें