फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव में शनिवार की रात एक महिला ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

आसनडीह गांव निवासी जुल्मी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मनबसिया देवी (40) शनिवार की रात में अपने घर के बरामदे में बडेर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। रविवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो पत्नी का बरामदे में फांसी के फंदे से शव लटकता देख सन्न रह गया। घटना की तत्काल सूचना गांव वालों को दी। गांव वाले खबर पाते ही मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण के माध्यम से सूचना बभनी थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएसआई राम सिंहासन शर्मा तथा सब इंस्पेक्टर मेराज खां घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया। एसएसआई ने बताया कि मृतका अपने घर के बरामदे में फांसी लगाई है, पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें