फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बार-बार चालान से परेशान महिला बच्चों के साथ सड़क पर धरने पर बैठी

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के सामने राजमार्ग पर धरने पर बैठी महिला के दौरान लगा जाम।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
टेंपो का बार-बार चालान होने से नाराज एक महिला शुक्रवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ एआरटीओ कार्यालय के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग की पश्चिमी पटरी पर धरने पर बैठ गई। करीब 15 मिनट तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद महिला ने धरना समाप्त किया। जानकारी के अनुसार संडी गांव निवासी कंचन पांडेय के दोनों बेटे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। परिवार के भरण-पोषण और बच्चों के इलाज के लिए वह टेंपो चलवाती है। महिला का आरोप था कि उसके टेंपो का बार-बार चालान किया जा रहा है, जिससे आर्थिक संकट और बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह बच्चों के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंची। वहां टेंपो के चालान को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर वह कार्यालय के सामने ही सड़क पर धरने पर बैठ गई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस और लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर सड़क से हटाया। बाद में एआरटीओ कौशल सिंह ने उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद महिला ने धरना समाप्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले में परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है और महिला की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें