फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर वालों को नशीला पदार्थ खिला प्रेमी के साथ भाग गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने पति और ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र में दावा किया कि पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को एससी-एसटी कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक राॅबटर्सगंज को मुकदमा दर्ज कर सीओ से विवेचना कराने का आदेश दिया है। पीड़ित पति ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी आबिद शमीम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी पत्नी दो बच्चों की मां है। इस बीच उसका संबंध रजत सिंह पटेल से हो गया।
विज्ञापन

तीन अगस्त की रात साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बातें करने में मशगूल थी। उसने एतराज जताया तो दोनों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। आरोप लगाया कि उसी रात पत्नी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह, उसकी मां, उसके मामा-मामी बेहोश हो गए। सुबह नींद खुली तो वह गायब थी। घर का सारा बिखरा पड़ा हुआ था। बच्चों से पता चला कि रजत ने कोई दवा भेजवाई थी।
कमरे में दवा का एक पैकेट मिला, जो खाली था। घर में रखी नकदी-जेवर गायब थे। इसके बाद वह वह पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा तो वह भी गायब था।
आरोप लगाया कि उसने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी अपने साथी गोपाल और सूरज के साथ मेरे घर में घुस आया। इसके बाद तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह अदालत पहुंचा। अदालत ने प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर सीओ से विवेचना कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें