फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भाठीमहुआ गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अतवरिया (38) पत्नी देवनारायण की मौत हो गई। महिला का शव महुए के पेड़ से बंधा मिला। मृतका के पति देवनारायण ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात में बारात में गया था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर घर पहुंचा और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उप निरीक्षक रामायण राम ने बताया कि पति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें