फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उल्टी-दस्त से महिला की मौत, तीन भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखन देवरिया टोला में दो परिवारों के चार सदस्य उल्टी-दस्त से बीमार हो गए है। शुक्रवार की रात एक महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सलखन के देवरिया टोला निवासी काशी कोल के शौचालय की टंकी खुली है। इससे गंदगी और दुर्गंध के कारण मोहल्ले के लोग परेशान है। कुछ दिनों से अमरेश की पत्नी मनीषा (30) बीमार थी। शुक्रवार की रात उल्टी-दस्त होने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, काशी कोल (50) और उनकी पत्नी समेत परिवार के तीन सदस्य उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों की जांच कर को दवाएं देने के साथ बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डाॅ. पंकज राय ने बताया कि मनीषा की मौत बीमारी की वजह से हुई है। काशी और उनके परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। डॉक्टरोंं की टीम को गांव में भेजकर लोगों की जांच कराई गई है।

अशोक कुमार

अशोक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें