फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्प दंश से महिला की मौत, परिजनों ने सांप को डिब्बे में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र के ग्राम धूमा में रविवार की रात एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड के बीरबल निवासी कुंती (50) पत्नी रामप्रवेश कुछ दिन पूर्व अपने मायके क्षेत्र के धूमा गांव स्थित रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद क्रियाकर्म में शामिल होने आई थी। रविवार की रात वह खाना खाकर सोने चली गई। सोते समय ही उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घरवालों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार की सुबह परिजन कुंती को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रवीण ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही झारखंड के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन


सर्प दंश से महिला समेत दो अचेत
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार की शाम सर्पदंश से महिला समेत दो लोग अचेत हो गए। देवरी गांव निवासी पंचम (30) पुत्र सेवालाल रविवार की शाम खेत में मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। आसपास के खेतों में मौजूद अन्य किसानों से सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर सीएचसी घोरावल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरी घटना नेवारी गांव की है। जहां बसंती (35) पत्नी राजेश कुमार को रविवार की शाम को घर में खाना बनाने के दौरान किसी सांप ने डस लिया। परिजन उसे अचेतावस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें