फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोन के युवक का ससुराल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन कस्बा निवासी युवक का शव संदिग्ध हाल में उसकी ससुराल झारखंड के विशुनपुर क्षेत्र में मिला है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय चंद्रवंशी (35) शादी लगभग दस वर्ष पहले महुली कला थाना विशुनपुरा झारखंड में हुआ था। संजय के सास-श्वसुर का कोई लड़का नहीं था। केवल लड़की होने के कारण कुछ वर्षों से संजय की पत्नी मायके में रहकर मां-बाप की सेवा करती थी। बीच-बीच में संजय भी वहां जाकर खेती बाड़ी कराता था। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले ही संजय पैसे का इंतजाम कर ससुराल गया था। सोमवार की दोपहर बाद संदिग्ध हालत में बाकी बंधी में शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संजय की मौत को लेकर कोन में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें