फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल गांव में शुक्रवार की शाम बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। मौसम का मिजाज देखते हुए किसान अपने खेतों में फसल को सहेजने में जुटे थे। सोहदवल गांव निवासी जीरा देवी (45) पत्नी राम प्रसाद भी खेत में गेहूं काट रही थी। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से जीरा देवी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी नगवां पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिय। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें