सदर कोतवाली पुलिस ने लापता दो नाबालिग बहनों को उनके परिजनों से मिलाया है। दोनों बुधवार को घर से कहीं चली गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर उन्हें ढूंढ लिया।
पुलिस के मुताबिक अरौली निवासी संगीता पत्नी लालचंद की दो बेटियां सिब्बू (7) और शीलू (5) बुधवार को घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद संगीता ने बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार की शाम से ही पुलिस की टीमें दोनों की तलाश कर रही थीं। इस बीच शुक्रवार की सुबह साढ़े 8.30 बजे टीम ने मुखबिर की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बरकोनियां लोढी के पास से दोनों को बरामद किया। बरामद करने वाली टीम में एसआई अजय श्रीवास्तव और महिला आरक्षी भारती शामिल रहीं।