फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकाही निवासी एक महिला की खेत में घास की गुड़ाई करते जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बकाही के पाडर निवासी धर्मेंद्र पटेल ने पटवन पर खेत लेकर बन बहुबार गांव में मिर्च की खेती किया था। शनिवार को धमेंद्र अपनी पत्नी ममता (30) के साथ घास की निराई कर रहे थे। इसी बीच दोपहर तीन बजे किसी जहरीले जंतु ने ममता को काट लिया। परिजन ममता को लेकर झाड़ फूंक करने के लिए ले गए। वहां जाने के बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान अमरेश कुमार ने बताया कि रविवार को घर वापस आकर परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें