फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कनहर बांध में डूबने से नौ वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमवार चौकी क्षेत्र के सुगवामान गांव में रविवार को बांध में नहाते समय डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कनहर बांध के डूब क्षेत्र के सुगवामान गांव निवासी रामरतन की बेटी पूजा (9) रविवार को घर की बकरी चराने बांध किनारे गई थी। बांध के किनारे घंटों बकरी चराने के बाद गर्मी का एहसास होने पर वह बांध में नहाने लगी। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। पूजा के साथ एक अन्य लड़की पार्वती भी गई थी। काफी देर तक जब पूजा बाहर नहीं आई तो घर लौटकर पार्वती ने घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने तक पूजा डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने बांध से बाहर निकाल कर अमवार चौकी इंचार्ज को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें