फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: ट्रेन के धक्के के बाद दो टुकड़ों में कटी महिला, कान में लगा था ईयरफोन; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 03 Aug 2024 04:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में महिला की मौत की सूचना पाकर मौके पर रेणुकूट पुलिस चौकी की पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दर्दनाक घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की दोपहर एक महिला की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह कान में ईयरफोन लगाकर पटरी के रास्ते अपने सिलाई केंद्र जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर निवासी सुलेख कुमार सिंह की पत्नी पूजा सिंह (35) यहां मुर्धवा में स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप कई वर्षों से किराए के मकान में रहती थी। एक केंद्र पर सिलाई सिखाती थी।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर में वह अपने आवास से सिलाई केंद्र की ओर जा रही थी। उसने कान में ईयरफोन लगाया था। महिला जब उधर से गुजर रही थी तो रेलवे क्रॉसिंग बंद था। एक पटरी से ट्रेन के जाने के बाद वह दूसरी पटरी पकड़ कर जाने लगी।

महिला को अंदाजा था कि ट्रेन चली गई, अब दूसरी ट्रेन नहीं आएगी। इसी दौरान दूसरी पटरी से एक इंजन आया। इंजन का चालक हॉर्न बजाता रहा, मगर महिला को उसकी आवाज नहीं सुनाई दी। ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग तत्काल मौके पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। महिला का पति ओडिशा में नौकरी करता है। महिला नगर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उसे एक लड़का व एक लड़की हैं, जो अभी छोटे हैं। सूचना पाकर चौकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।

पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें