फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में आईटीआई कॉलेज के पूर्व दिशा में सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सिकनी निवासी सरस्वती देवी पत्नी विश्वनाथ के रूप में हुई। सरस्वती देवी पिछले कई महीनों से धनौरा गांव के पिपराही टोले में रहकर मजदूरी करती थीं। सोमवार की सुबह वह घर से अपनी बेटी के यहां जाने के लिए निकली थीं। रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजरते समय अप लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। महिला के पास एक झोला था, जिसमें बादाम, तिल और खैनी का सामान बिखरा मिला। पुलिस ने पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और सोशल मीडिया की मदद भी ली। दुद्धी कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें