फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के खेखड़ा गांव में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

खेखड़ा गांव निवासी पूनम पत्नी राजू पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिजन पूनम को लेकर शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
रविवार की दोपहर ससुराल और मायका पक्ष की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मायके पक्ष वालों की ओर से संदिग्ध मौत को दहेज हत्या बताया जा रहा है। इसे लेकर उनकी ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। आरोप है कि मृतका पूनम को ससुराल वाले दहेज की मांग के लिए मारते-पीटते थे। घटना के बाद से मृतका का पति राजू पटेल घर छोड़कर फरार हो गया है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मायका पक्ष वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें