सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरब मोहाल निवासी सोनू वारसी अपनी पत्नी गुड्डी मोहाली (22) के साथ कांशीराम आवास में किराए के मकान में रहता था। बुधवार की रात गुड्डी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में शराब के अधिक सेवन से महिला की मौत का कारण बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस भी परिजनों के आने का इंतजार करती रही।