सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप सड़क हादसे में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में रखा गया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप सड़क हादसे में प्रभावती देवी (38) पत्नी हीरालाल निवासी गंभीरपुर की मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रही थी। इसी दौरान दूसरे वाहन के धक्के से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में रख दिया है।